Ambulance falls off Jammu-Katra National Highway : जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पर एंबुलेंस नीचे गिरी, पांच घायल

0
159
Five injured as ambulance falls off Jammu-Katra National Highway
दुर्घटनाग्रस्त हुई एंबुलेंस।
  • दिल्ली से मरीज लेकर अमृतसर जा रही थी एंबुलेंस

Jind News(आज समाज नेटवर्क)जींद। गांव अलेवा के निकट नेशनल हाइवे पर शनिवार को एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाडर को तोड़ती हुई नीचे गिर गई। जिसमें एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस मरीज का दिल्ली से लेकर अमृतसर जा रही थी। घायलों को पहले नागरिक अस्पातल तथा बाद में उन्हें भठिंडा ले जाया गया है। घटना के पीछे चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर गांव अलेवा के निकट दिल्ली से मरीज लेकर अमृतसर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाडर को तोड़ती हुई रॉग साइड से दस फीट नीचे गिर गई। जिसमें अमृतसर (पंजाब) निवासी हरमनदीप (25), सुलतानपुर लोधी, पंजाब निवासी रणजीत (45), मनजिंद्र सिंह (26), अमृतसर निवासी एंबुलेंस चालक राजन (35) तथा सहायक साहिल (24) घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद घायलों के परिजन उन्हें भठिंडा मेडिकल कालेज ले गए।

एंबुलेंस में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया 

सभी घायलों के हालात खतरे से बाहर बताए जा रहे हंै। घायल हरमनदीप ने बताया कि गांव सुलतानपुर लोधी निवासी मनजिंद्र का दुबई में आप्रेशन हुआ था। शानिवार रात को मनजिंद्र को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया था। जिसके बाद मनजिंद्र को एंबुलेंस से अमृतसर ले जाया जा रहा था। जब वे दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे से अमृतसर जा रहे थे तो गांव अलेवा के निकट चालक राजन को नींद की झपकी आ गई। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई रॉग साइड से नीचे गड्ढों में जा गिरी। जिसमें पांच को चोटें आई हैं। अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि एंबुलेंस दिल्ली से मरीज लेकर अमृतसर जा रही थी। जो हाइवे से नीचे गिर गई। एंबुलेंस में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।