भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया क्रूर मजाक : गोगी
कहा -पत्रकारों के लिए मीडिया कौंसिंल का गठन हो
प्रवीण वालिया, करनाल:
Cruel Joke With Farmers : असंध क्षेत्र के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानो को बजट में पूरी तरह से उपेक्षित रखा है। किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बजट लोगों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने जा रही है।
संवैधानिक धर्म नहीं
उन्होंने कहा कि देश का कोई संवैधानिक धर्म नहीं है। संविधान में सभी को अपनी मर्जी से धर्म पालन करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हिन्दू हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संस्कृति स्कूलों के नाम पर मजाक कर रही है। इन स्कूलों में न तो अंग्रेजी में पढ़ाई होती हैै। ना ही पर्याप्त शिक्षक हैं। विधायक गोगी पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीयत सेहत और स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देने की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सात सालों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि करनाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। भाजपा के मुंह में राम राम बगल में छुरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा काल में सरकारी पैसे का सबसे अधिक दुरपयोग हुआ है। विधायक ने कहा कि मीडिया पोलिसी मीडिया कर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। वह मीडिया पोलिसी को लेकर विधानसभा में सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन आंगनवाड़ी कर्मियों आशा कर्मियों ने कोरोना काल में काम किया उनको ही सरकार अब परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दुखद पहलू हैं कि सरकार के पास स्वतंत्रता सैनानी की लिस्ट नहीं है।
पत्रकारों को कार्ड या लाइसैंस दे
उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के लिए देश और प्रदेश में कौंसिल होना चाहिए। जिसके पास पत्रकारों का डाटा हो। जो संसथा पत्रकारों को कार्ड या लाइसैंस दे। पत्रकारों के लिए सेवा शर्त और अन्य नियमावाली तय होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि जब सरकार ही लोगों का नुक्सान करने लगे तो फिर देश का भगवान ही मालिक है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण पंजाबी, मुनीष परवेज राणा, रोहताश भी मौजूद थे