Gurugram traffic police issued 17,584 challans : गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में 17,584 वाहन चालकों के काटे गए चालान

0
356
Gurugram traffic police issued 17,584 challans to motorists in a week.
गुरुग्राम में यातायात नियम तोडऩे वाले के चालान काटते यातायात पुलिस अधिकारी।
  • एक करोड़ 61 लाख 96 हजार 400 रुपये लगाया जुर्माना
  • सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन तकनीक से यातायात पर रखी जा रही है नजर

Gurugram News(आज समाज नेटवर्क)गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 (एनएच-48) पर यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सख्ती बढ़ा दी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के यातायात पुलिस धड़ाधड़ चालान काट रही है। एक सप्ताह में यहां की यातायात पुलिस ने 17,584 वाहनों के चालान करके एक करोड़ 61 लाख 96 हजार 400 रुपये का जुर्माना ठोंका।

पुलिस उपायुक्त यातायात गुरुग्राम डा. राजेश मोहन द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए हैशटैग चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत लगातार छठे माह में आठ दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 17,584 चालान किए गए।

इनमें मैदानी स्तर पर किए गए 12,297 चालान शामिल है, जिनमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग 1607, रोड मार्किंग 735, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 895, बिना सीट बेल्ट 984, ड्राइवर बिना हेल्मेट 870, ड्रंकन ड्राइविंग 271, रॉंग पार्किंग 922, डेंजरस यू-टर्न 358, ट्रिपल राइडिंग 159, ओवरस्पीड 114, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 96, ध्वनि प्रदूषण 40, लेन चेंज 584 तथा कैमरों के माध्यम से 5287 चालान किए गए। जिनमें नो एंट्री 316, ओवर स्पीडिंग 2747, लेन चेंज 1951, ड्राइवर बिना हेल्मेट 12, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 06, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 200, ट्रिपल राइडिंग 02 तथा फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 53 चालान शामिल है। इस अवधि के दौरान मैदानी स्तर पर किए चालानो से कुल एक करोड़ 61 लाख 96 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है

सडक़ अनुशासन बनाए रखने एवं सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान की कार्रवाई की गई। विशेष रूप से एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर लेन चेंज के 1951 चालान किए गए, जो सडक़ सुरक्षा व अनुशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम है।

डा. राजेश मोहन ने कहा कि हैशटैग चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 15 स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 505 से अधिक नागरिकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों, डायल 112 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 के बारे में जानकारी दी गई। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नागरिकों को ट्रैफिक मित्रा के रूप में जोड़ा जा रहा है। इसके लिए एसओपी जारी की गई है। अब तक 75 से अधिक नागरिकों ने आवेदन किया है। आवेदन फार्म पुलिस उपायुक्त यातायात गुरुग्राम कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े:Gurugram News : दो बदमाशों द्वारा बादशाहपुर में कब्जा कर किए निर्माणों पर चला बुल्डोजर

  • TAGS
  • [post_tags]