Karnal News : नीट परीक्षा से पहले डीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
1200
Before the NEET exam, the DC inspected the examination centers and took stock of the arrangements.

Karnal News(Karnal News) करनाल। आज  आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) प्रेम नगर तथा राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड का दौरा किया। उन्होंने पेयजल, बिजली, शौचालय, जनरेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं।इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त ने बताया कि नीट-2026 परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2708 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

  • पंडित चरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-14 – 600 परीक्षार्थी
  • राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड – 360 परीक्षार्थी
  • राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर – 360 परीक्षार्थी
  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) – 360 परीक्षार्थी
  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, करनाल – 356 परीक्षार्थी
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सग्गा – 264 परीक्षार्थी
  • महिला राजकीय महाविद्यालय, रेलवे रोड – 240 परीक्षार्थी
  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक), प्रेम नगर – 168 परीक्षार्थी
    डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े :-NEET Exam : नीट परीक्षा आज, छह परीक्षा केंद्रों पर 3018 परीक्षा देंगे परीक्षा, नीट 2026 परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी

  • TAGS
  • [post_tags]