Haryana News: कुरुक्षेत्र में नशे के तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर की टांग में लगी गोली

0
70

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश की टांग में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे शाहाबाद स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश की पहचान कैथल निवासी संजू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि बदमाश की आपराधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

नशीले पदार्थों की तस्करी

पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि शाहाबाद के जधेडी गांव के पास एक कार में संदिग्ध लोग नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी दो राउंड फायर किए गए, लेकिन फायर करने वाला बदमाश फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कार चालक गौरव को काबू कर लिया था।

रात भर ढूंढती रही पुलिस

इसके बाद, पुलिस रात भर फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी रही। सुबह शाहाबाद के मारकंडा नदी पुल के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस ने बदमाश को घेर लिया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में शाहाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लगी। इसके बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

  • TAGS
  • [post_tags]