Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन न्यायाधीश नरेश कुमार एवं जिला मुख्य दंडाधिकारी संजीव काजला के दिशा-निर्देशानुसार गांव शिशवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता रेनू सांगवान एवं अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा ने किया।अधिवक्ता रेनू सांगवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है बल्कि यह बच्चों के जीवन, शिक्षा और उनके भविष्य के अधिकारों का भी हनन करता है।
बाल विवाह से स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है
उन्होंने बताया कि चाइल्ड मैरिज एक्ट, 2025 के तहत बालक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। यदि इससे कम आयु में विवाह किया जाता है तो यह अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें विवाह कराने वाले पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। अधिकार रक्षक रोहतास शर्मा ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि बाल विवाह से स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी कर समाज में एक सशक्त नागरिक बनने का अधिकार है। ऐसे में सभी को जागरूक रहकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध पर संकल्प भी करवाया गया यदि उनके आस-पास कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित अधिकारियों को दें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक प्रवक्ता स्नेहलता एवं सुनील कुमार, ने पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार रक्षक का विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियान बच्चों के जीवन को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक जवाहरलाल,रणसिंह, कुंवर पाल, जय भगवान, रमेश कुमार, छात्र-छात्राओं सुशीला, अंजनी, सारिका, हरविंद्र, हरदीप, पूनम, ज्योति ,दिव्य, हिमांशु, साहिल, सचिन साहिल विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-Charkhi Dadri News : सर्दी व कोहरे में सतर्क रहें नागरिक, सुरक्षा नियमों का करें पालन: डा. मुनीश नागपाल


