Himachal News: शिमला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार को एक आल्टो कार खाई में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तृत जानकारी का इंतजार
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके से अन्य तथ्यों और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इन तीनों लोगों की मौत
मृतकों की पहचान रामानंद (55) पुत्र कालूराम, ओम प्रकाश (40) पुत्र मान दास और हरमेंद्र (37) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र के रूप में हुई है। तीनों गांव जिगोचा, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के निवासी हैं।
दो लोगों अस्पताल में भर्ती
हादसे में राकेश (40) पुत्र कुंभ दास और रविंद्र (38) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र, दोनों निवासी गांव जिगोचा, डाकघर खनेरी, घायल हुए हैं। घायल दोनों लोगों का इलाज महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में चल रहा है।
कार के परखच्चे उड़े
हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तीनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


