Haryana News: विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम 14 अगस्त को फरीदाबाद में

0
69
Haryana News: विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम 14 अगस्त को फरीदाबाद में
Haryana News: विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम 14 अगस्त को फरीदाबाद में

सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत, शहीद हुए लोगों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद में 14 अगस्त को विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के लम्हों को याद किया जाएगा।

साथ ही बंटवारे के वक्त शहीद हुए 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दी। कार्यक्रम में विभाजन के दर्द को दिखाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसमें विभाजन काल में हुई घटनाओं को दिखाया जाएगा।

पंचनंद स्मारक ट्रस्ट और राज्य सरकार के सहयोग से मनाया जाएगा कार्यक्रम

सुभाष सुधा ने कहा कि इस आयोजन को पंचनंद स्मारक ट्रस्ट और राज्य सरकार के सहयोग से मनाया जाएगा। इस स्मृति दिवस की शुरूआत वर्ष 2006 में एक स्मृति स्थल की कल्पना से हुई थी। सुधा ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश से लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से सब्सिडी देने की तैयारी में सरकार