Haryana News: कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह आज, सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत

0
127
Haryana News: कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह आज, सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत
Haryana News: कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह आज, सीएम नायब सैनी करेंगे शिरकत

कार्यक्रम में कई विधायक और मंत्री भी करेंगे शिरकत
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सीएम नायब सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा में होगा, जिसमें सीएम नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं प्रदेश के कई विधायक व मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कश्यप जयंती में प्रदेश भर से समाज के लोग हिस्सा लेंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। प्राइवेट व्हीकल से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हो जाएगा।

11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी का अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा में 2 दिन के अंदर यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 22 मई को सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। रात में सीएम ने कुरुक्षेत्र में ही स्टे किया। सीएम करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें : आज हरियाणा के 6 जिलों में हो सकती है बारिश, 10 जिलों में चलेंगी लू