T20 World Cup Ind vs Pak : विश्व कप मैचों में भारत का पलड़ा भारी

0
226
T20 World Cup Ind vs Pak : विश्व कप मैचों में भारत का पलड़ा भारी
T20 World Cup Ind vs Pak : विश्व कप मैचों में भारत का पलड़ा भारी

अभी तक हुए आठ मुकाबलों में 7 भारत जीता, एक में मिली पाकिस्तान को जीत

T20 World Cup Ind vs Pak (आज समाज), खेल डेस्क : दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। कारण यह है कि जब भी ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरती हैं तो एक अलग लेवल का क्रिकेट देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही क्रिकेट आज शाम कोलंबो में होने की उम्मीद है। आज ये दोनों टीमें एक बार फिर से विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। हालांकि विश्व कप मैचों में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त है। दोनों टीमें अभी तक आठ बार एक दूसरे के आमने सामने हुई हैं इनमें से सात बार बाजी भारतीय टीम ने मारी है जबकि पाकिस्तान को एक ही जीत मिली है।

शाम सात बजे शुरू होगा मैच

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार शाम सात बजे से खेला जाएगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे टॉस होगा। दोनों टीमों का मौजूदा स्क्वॉड अनुभव, युवा जोश और मैच-विनर्स से भरा है। हालांकि, मौजूदा भारतीय टीम का टी20 अनुभव और आंकड़े पाकिस्तान से कहीं बेहतर हैं। यानी फॉर्म, भूमिका और असर, सबकी अगर मौजूदा तस्वीर देखें, तो भारतीय टीम पाकिस्तान से कहीं बेहतर दिखती है। हां, अगर दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों एक दूसरे खिलाफ आंकड़ा देखें, तो पाकिस्तान थोड़ा सा बेहतर जरूर दिखता है, लेकिन जीत उन्हें फिर भी नहीं मिली है।

आज के मैच के लिए भारत की संभावित टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

आज के मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम : सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

ये भी पढ़ें : Ind vs Pak T20 Match Live : पाकिस्तान के साथ मुकाबले के लिए हम तैयार : सूर्यकुमार

  • TAGS
  • [post_tags]