T20 WC: विमेंस टी-20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

0
191
T20 WC: विमेंस टी-20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
T20 WC: विमेंस टी-20 वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए
(आज समाज), बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली।

दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए

171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर आॅलआउट हो गई। मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत से दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।