TMC Crisis Update: नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद

0
54
TMC Crisis Update: नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद
TMC Crisis Update: नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद

काकोली घोष दस्तीदार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा पत्र
TMC Crisis Update, (आज समाज), कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की बंगाली-समर्थक नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय करेगा। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ काम करेंगे। बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और शदाब्दी रॉय ने कहा कि उनका गुट पहले ही एनडीए में विलय कर चुका है।

बिरला से मुलाकात की जो फोटो सामने आई है, उसमें 17 टीएमसी सांसद दिख रहे हैं। स्पीकर से मुलाकात से पहले सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी।

एनसीपी त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी, चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड

एनसीपी का पूरा नाम नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी आॅफ इंडिया यानी एनसीपीआई है। यह त्रिपुरा की एक छोटी राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं है। एनसीपीआई के फाउंडर कौन हैं या इसका गठन कब हुआ, इससे जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिल पीएम मोदी