Delhi Breaking News : सामाजिक संस्थाएं समाज की रीढ़ : रेखा गुप्ता

0
79
Delhi Breaking News : सामाजिक संस्थाएं समाज की रीढ़ : रेखा गुप्ता
Delhi Breaking News : सामाजिक संस्थाएं समाज की रीढ़ : रेखा गुप्ता

कहा, ये न केवल लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न केवल लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुराड़ी क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करती हुई बोल रहीं थी। इस अवसर पर उन्होंने 201 कामकाजी महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया ताकि वे अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूती प्रदान कर सकें।

दिल्ली सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता श्रेणी में शीर्ष पर रखती है। हमारा ध्येय है कि कामकाजी महिलाओं का उत्थान हो। इस कड़ी में दिल्ली सरकार अपने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही।

मुख्यमंत्री ने चैपाल संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की और बताया कि ऐसे सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न सिर्फ लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि चैपाल संस्था कामकाजी महिलाओं को जरूरत के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती हैं, ताकि यह महिलाएं अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूत कर सकें।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय माहवार व राजकुमार भाटिया, मेयर राजा इकबाल सिंह, नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही के अलावा गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारी सदस्य दयानंद, रवि बंसल, समाजसेवी किरण चोपड़ा आदि मौजूद थे।