Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 27 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
105
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 27 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 27 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

यूपी से स्मैक लेकरी आया था कुरुक्षेत्र का अजय उर्फ ओपो
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में करीब 27 लाख रुपए की स्मैक भी बरामद की है। आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक लेकर आया था। आरोपी की पहचान अजय उर्फ ओपो निवासी गांधी नगर, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम पुराने बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी।

तभी टीम को सूचना मिली थी कि अजय उर्फ ओपो अपनी बाइक पर सेक्टर-17 की ओर स्मैक सप्लाई करने आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम हरकत में आई और सेक्टर-17 रोड पर नाकाबंदी कर अजय को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 276 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 27 लाख रुपए मानी जा रही है।

जमानत पर आया हुआ था आरोपी

एएनसी के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ पहले से ही गेंबलिंग, एक्साइज और एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 केस दर्ज है। पिछले साल उसके खिलाफ 12 ग्राम स्मैक पकड़े जाने का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी जमानत पर आया था।

आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी यूपी के सहारनपुर से स्मैक लेकर आया था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में 27 लाख रुपए वैल्यू मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : कुरुक्षेत्र में थाने के बाहर सब इंस्पेक्टर की धुनाई