Punjab Flood Update : बाढ़ से पंजाब के हालात गंभीर, सेना ने संभाला मोर्चा

0
53
Punjab Flood Update : बाढ़ से पंजाब के हालात गंभीर, सेना ने संभाला मोर्चा
Punjab Flood Update : बाढ़ से पंजाब के हालात गंभीर, सेना ने संभाला मोर्चा

गुरुवार को लुधियाना में सतलुज का बांध टूटा, फिरोजपुर बॉर्डर पार पानी के बहाव में आई पाकिस्तानी पुलिस की चौकी

Punjab Flood Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले कई दिन से बाढ़ का पानी लगातार कहर बरपा रहा है। फिलहाल इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही। प्रदेश का बहुत बड़ा हिस्सा अभी भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। वहीं जिन कुछ एरिया से बाढ़ का पानी निकल चुका है वहां पर बर्बादी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ गुरुवार को भी बाढ़ से पंजाब के हालात गंभीर बने रहे।

रावी और सतलुज उफान पर रहे। गुरुवार को लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध और नदी के बीच की मिट्टी खिसक गई। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला लिया। इसके अलावा सतलुज ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमापार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी को डुबो दिया है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है। पठानकोट एनएच-44 से लगी सड़क नदी के तेज बहाव में बह गई। हाईवे पर भी दरारें आई हैं। वहीं, रोपड़ में पहाड़ी कटाव से एक गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचा।

हर गांव में गजटिड अधिकारी नियुक्त

बाढ़ से बिगड़ते हालातों को देखते हुए सीएम भगवंत मान ने हर गांव में गजटेड अधिकारी नियुक्त कर दिए। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। इससे समस्या का सीधा समाधान होगा। वहीं, राज्य के हालात जानने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंजाब पहुंचे। उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और किसानों से बात की। अफसरों के साथ भी बैठक कर हालात की स्थिति पर चर्चा की।

बाढ़ की चपेट में  प्रदेश के 1655 गांव 

राज्य के 1655 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अमृतसर के 390, गुरदासपुर के 324, बरनाला के 37, बठिंडा के 13, फिरोजपुर के 111, होशियारपुर के 121, कपूरथला के 178, लुधियाना के 216 और मानसा के 114 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा पटियाला में 29, रूपनगर में 3 और तरनतारन में 70 गांव पानी में घिरे हुए हैं। वहीं इस बाढ़ से अभी तक कुल 3,55,709 से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर अमृतसर (1,75,734), गुरदासपुर (1,45,006) और फाजिल्का (21,526) में देखने को मिला है। इसके अलावा फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, संगरूर और मोहाली में भी हजारों लोग संकट में हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : केंद्रीय कृषि मंत्री से की पंजाब के लिए तत्काल पैकेज की मांग