Sirsa News : बीजेपी शासन में चारों ओर अराजकता का माहौल: राजकुमार शर्मा

0
180
There is an atmosphere of chaos all around under BJP rule: Rajkumar Sharma
(Sirsa News) सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत दोनों खराब है। भाजपाई बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं। ये लोग इतना अधिक झूठ बोल चुके हैं कि जनता अब इन पर भरोसा नहीं करती। शर्मा शहर के वार्ड नंबर 23 स्थित नेकी गुर्जर वाली गली में रामप्रताप नोखवाल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा भी मौजूद थे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि  प्रदेश की जनता ने भाजपा को 10 साल तक सरकार चलाने का मौका दिया। भाजपा ने इन सालों में जितने भी वादे किए, उन सभी वादों को पूरा कर पाने में वह नाकाम साबित हुई।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर अराजकता का माहौल है। आम आदमी भाजपा राज में खून के आंसू रो रहा है। एक छोटा सा काम करवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनेक मर्तबा चक्कर काटने पड़ते हैं। मगर वही काम बाबूओं की जेब गर्म करने के बाद चुटकियों में हो जाता है। वहीं मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। खुलेआम घूसखोरी का खेल चल रहा है और सरकार सुशासन का गीत गा रही है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, जिसे प्रदेश की जागरूक जनता आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से फोडऩे का काम करेगी। मोहित ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और कांग्रेस शासन आने के बाद प्रदेश के लोग चैन से जी सकेंगे। इस मौके पर भागीरथ, श्यामलाल वर्मा, देवीलाल गुर्जर, सूरजभान खाटन, घीसाराम गुर्जर, प्रभुदयाल, राकेश, पूर्णचंद, हंसराज सहारण, नरेन्द्र कुमार, ललित सैनी, शंकरलाल, राधेश्याम, दीपक गुर्जर, जोगिन्द्र गुर्जर, अमन सोनी, अंकुर सोनी,जग्गा, प्रिंस बराड़, पवन गुर्जर, जसवंत सिंह, लक्ष्मणदास, सोनू सैनी के अलावा प्रदीप सैनी, राजकुमार चंदा, मनमोहन मिढा, वेद सैनी ढाणी सावनपुरा, मोहन खत्री, हरविन्द्र बेगू, सुखदेव बाजीगर पूर्व पार्षद, रामानंद पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Ambala News : गांव दुराना में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

यह भी पढ़ें:  Fatehabad News : धांगड़ रैली में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा टिकट पर अनिल सिहाग की दावेदारी को किया मजबूत

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने 12 अगस्त की जगाधरी शहर तिरंगा यात्रा व 18 अगस्त की मुख्यमंत्री नायब सैनी की छछरौली रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण