Shibu Soren Funeral: विधानसभा में दर्शन के बाद अंतिम सफर पर पूर्व CM शिबू सोरेन

0
44
Shibu Soren Funeral
Shibu Soren Funeral: विधानसभा में दर्शन के बाद अंतिम सफर पर झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन

Shibu Soren Death, (आज समाज), रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को अंतिम संस्कार के लिए झारखंड में उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। उनका सोमवार को दिल्ली (Delhi) के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे। अंत्येष्टि रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में की जाएगी।  शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद से रांची से लेकर उनके गांव तक पूरा क्षेत्र बैनर-पोस्टरों से पटा है।

कल शाम रांची लाया गया पार्थिव शरीर 

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 9 बजे झारखंड की राजधानी रांची स्थित विधानसभा में रखा गया था। दिल्ली से कल शाम को पार्थिव शरीर रांची लाया गया। इसके बाद सबसे पहले रांची पार्थिक शरीर को उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया गया जहां रात भर लोगों ने अपने नेता के अंतिम दर्शन किए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दोपहर बाद तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें मुखाग्नि देंगे। बता दें कि बड़े बेटे हेमंत सोरेन हैं जो झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।

गांव व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड सरकार के शीर्ष नेताओं के अलावा झामुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी व विभिन्न दलों के प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए शिबू सोरेन के गांव नेमरा व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

झारखंड की राजनीति में अलग पहचान बनाने वाले थे शिबू सोरेन 

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले थे। लंबे समय से वह किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उनके शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ये भी पढ़ें : Shibu Soren Death: आदिवासी समाज की अस्मिता को जल-जंगल-जमीन से जोड़ने वाला नायक