Sarpanch of Chabri Shot Dead: चाबरी के सरपंच की उसी की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार हत्या

0
77
Sarpanch of Chabri Shot Dead
Sarpanch of Chabri Shot Dead
  • गोली लगने से पहले डायल 112 को किया था फोन
  • पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

आज समाज नेटवर्क, जींद:

Sarpanch of Chabri Shot Dead: गांव पिंडारा माइनर के निकट वीरवार देर रात गांव चाबरी के सरपंच की अज्ञात लोगों ने उसके ही लाइसेंसी असलहा से गोली मार कर हत्या कर दी। गोली सिर में मारी गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को रांउडअप किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिवाल्वर से सरपंच को गोली मार दी

गांव चाबरी का सरपंच रोहताश (47) वीरवार देर रात बाइक पर सवार होकर शहर से अपने घर जा रहा था। गांव पिंडारा रेलवे पुल से निकल माइनर के निकट अज्ञात लोगों ने उसे रोक  लिया। आरोपितों ने सरपंच से हाथापाई करते हुए उसका रिवाल्वर छीन लिया। फिर उसी रिवाल्वर से सरपंच को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित रिवाल्वर को मौके छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी सफीदों, सिविल लाइन थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

मामला हत्या तक पहुंचे

पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल से सरपंच का रिवाल्वर, बाइक, दस्तावेज भी सही सलामत पुलिस को मिले हैं।  मृतक के बेटे सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका पिता रोहताश बीती रात बाइक पर गांव के तालाब में चल रहे पानी को संभालने बात कह कर निकला था। वह जींद कैसे पहुंचा यह भी उन्हें जानकारी नही है। किसी से ऐसी रंजिश भी नही रही है कि मामला हत्या तक पहुंचे। सुमित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात चार लोगों के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सरपंच की हत्या क्यों की गई

यह खुलासा नही हो पाया कि आखिर सरपंच की हत्या क्यों की गई। इसके पीछे क्या कारण रहे। पुलिस की टीम विभिन्न एंगलों से मामले की जांच कर रही है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार लोगों को राउंडअप भी किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने जताया रोष Sarpanch of Chabri Shot Dead

हत्या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। जुलाना के पूर्व जजपा विधायक अमरजीत ढांडा और खरकरामजी निराकार मंदिर के महंत सुखबीर दास भी अस्पताल पहुंच गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही। डीएसपी संजय ने आश्वासन दिया कि जल्द इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार रोहताश मूल रूप से सोनीपत के शामड़ी गांव के रहने वाले थे लेकिन 30 साल से वह चाबरी गांव में रह रहे थे। यहां पर गांव में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करते थे। यहीं के उन्होंने अपने सारे कागजात बनाए हैं। गांव में सरपंची के साथ-साथ लोगों को दवाई वगैरह भी देते थे।

197 वोटों से जीतकर बने थे सरपंच

2022 में हुए पंचायत चुनाव में चाबरी और उसके साथ लगते गांव भिड़ताना में पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया हुआ था। इस कारण वहां चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद 14 अगस्त 2023 को चाबरी और भिड़ताना गांव में पंचायत चुनाव हुए थे। चाबरी में सरपंच पद के लिए कुल 1200 में 1029 वोट पोल हुएए जिसमें रोहताश को 611 वोट मिले थे। वह 197 वोटों से जीते थे।

दो बच्चों के पिता थे, कभी किसी से लड़ाई नहीं हुई

ग्रामीणों के मुताबिक रोहताश का गांव में व्यवहार अच्छा था। कभी किसी के साथ लड़ाई झगड़े की नौबत नहीं आई। रोहताश ने मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर का कोर्स किया था। उनके पिता रघुबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में