PNB ने निकाली बंपर भर्ती, LBO के इतने पद पर करें आवेदन, तगड़ी मिल रही है सैलरी

0
219
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के शीर्ष बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

PNB LBO recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के शीर्ष बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ग्रैजुएशन की डिग्री वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 17 राज्यों में रिक्तियों के लिए भर्ती निकली है, लेकिन एक आवेदक सिर्फ एक राज्य से ही आवेदन कर सकता है।

कितना मिलेगा वेतन

लोक बैंक ऑफिस के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये मिलेंगे।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, रिजर्वेशन वाले उम्मीदवारों को उम्र में छूट का फायदा मिलेगा।

चयन का तरीका

उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिटेन एग्जाम में रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड आदि विषयों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक चौथाई नेगेटिव मार्केंग की जाएगी। रिटेन परीक्षा में पास होने के लिए जनरल एवं EWS उम्मीदवारों को 40% अंक और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35% अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट देना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रैजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों के पास बैंक की ओर से निर्धारित अन्य पात्रताएं भी होनी चाहिए।

लोकल लैंग्वेज

उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उसे वहां के स्थानीय लैंग्वेज का पूरा ज्ञान (लिखने, पढ़ने और बोलने) होना जरूरी है। एक बाहरी एजेंसी द्वारा लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन शुल्क

SC, ST और दिव्यांग कोटे के उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया गया है, जबकि अनारक्षित कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

कब करें आवेदन?

  • आवेदन शुरू होने की तारीख – 20 जुलाई, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख – 9 अगस्त, 2026
  • ऑनलाइन टेस्ट की संभावित तारीख (जहां भी जरूरी हो) – अगस्त/सितंबर 2026