Rewari News : प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जागरूक हुए आमजन

0
137
The general public became aware of the government schemes through the exhibition
प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों बारे जानकारी लेते हुए नागरिक।
  • केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर आधारित है प्रदर्शनी

(Rewari News) रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के अमृतकाल थीम पर आधारित सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा लघु सचिवालय परिसर, रेवाड़ी में लगाई गई प्रदर्शनी से आमजन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और बदलावों को आमजन तक सरल व प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

प्रदर्शनी को देखने आए लोगों ने गहरी रुचि दिखाई और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति सराहना व्यक्त की

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रकृति से प्रगति तक, नारी सशक्तिकरण की उड़ान, किसान समृद्धि का संचार, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, अमृत पीढ़ी का विकास, पूर्वोत्तर नव विकास का केंद्र, विरासत और विकास तथा भारत का तकनीकी दशक जैसी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बीते 11 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन और विकास की झलक प्रस्तुत कर रही हैं। प्रदर्शनी को देखने आए लोगों ने गहरी रुचि दिखाई और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति सराहना व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम जनता द्वारा इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और इसी के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ उनका प्रचार-प्रसार भी बहुत जरूरी है ताकि आमजन उन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में जनसेवा को समर्पित की गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की 11 साल की विकासात्मक गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनहितकारी नीतियों से भी आमजन को अवगत कराते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है।

Rewari News : रेवाड़ी विस क्षेत्र की धन्यवाद रैली-उद्घाटन व शिलान्यास समारोह 15 को