- जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता पीपल की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य एजेंडा आत्मनिर्भर भारत रहा। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर बीजेपी रेवाड़ी की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली उपस्थित रहीं। सम्मलेन में महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से देश को आर्थिक गुलामी से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाया है
इस अवसर पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला है। देश की आधी आबादी, यानी महिला शक्ति को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी होगी। डॉ. पोपली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, देश की महिलाओं की उद्यमशीलता से पूरा होगा। जब तक हमारी बहनें लोकल फॉर वोकल को जन-जन तक नहीं पहुंचातीं, तब तक भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता। हम अपनी शक्ति को पहचानें, हर महिला खुद में एक उत्पादन केंद्र बने, यह प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से देश को आर्थिक गुलामी से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाया है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार छोटे उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर इस संकल्प को धरातल पर उतार रही है।
नवनिर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्षा विनीता पीपल ने सभी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम महिला मोर्चा की कार्यकर्ता होने के नाते यह प्रण लेते हैं कि हम घर-घर जाकर स्वदेशी के महत्व को समझाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए जो आत्मविश्वास दिया है, वह अदम्य है। आत्मनिर्भर भारत हम सबकी साझा जिम्मेदारी है और रेवाड़ी की हर महिला इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार है। मंच संचालन महामंत्री हिमांशु पालीवाल ने किया।इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, जिला सचिव कविता गुप्ता, नीतू चौधरी शारदा यादव, कृपा जैमिनी, चांदनी चांदना, सुमन चौहान, उषा आर्य, दीपा भारद्वाज, सविता, कुसुम, सुनीता गुडियानी, अन्नू बहल, सीमा गुप्ता, हेमलता यादव, सुषमा चराया, मोनिका, रजनी भार्गव, आशा मखीजा, स्वीटी चौहान सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़े:- Bulldozer on Illegal Construction : दो स्थानों पर अवैध कालोनियों तथा मैरिज पैलेस पर जला डीटीपी का बुलडोजर


