Rewari News : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हेनरी डुनेंट को याद कर प्राथमिक उपचार व रक्तदान की दी जानकारी

0
61
On World Red Cross Day, information was given about first aid and blood donation by remembering Henry Dunant
दिल्ली रोड़ स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते विशेषज्ञ।

(Rewari News) रेवाड़ी। लावण्या फाउंडेशन की ओर से दिल्ली रोड स्थित स्कूल में जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर हेनरी डुनेंट को याद किया। इस दौरान रक्तदान व प्राथमिक उपचार बारे जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस संस्थापक हेनरी डुनेंट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। फाउंडेशन की उपप्रधान संगीता ने बताया कि रेडक्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती पर हर वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। मानवता को जीवित रखना इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस-डे का थीम है।

इसी के तहत संस्था ने प्राथमिक उपचार बारे लोगों को जागरूक किया गया। ओमप्रकाश गांधी व विजय शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण बारे जानकारी दी कि आपातकालीन स्थितियों में क्या करें और क्या ना करे। फाउंडेशन की श्रेया गुप्ता ने इस अवसर पर रक्तदान की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ नागरिक तीन माह में रक्त दान कर सकता है, जिससे दूसरों को जान बचाने में मदद मिलती है। स्कूल निदेशक प्रिति बाउंटरा ने डा. सीमा धीर समेत संस्था का आभार जताया।इस अवसर पर प्राचार्य ममता गौर, सुनीता यादव, हेमलता, दीपा हजारे, रचना, अनिता, सुधा, टिवंकल, श्वेता महेश्वरी, राजवंती श्वेता वत्स, दीपिका व निकिता उपस्थित रहे।

Bhiwani News : बकाया वेतन एवं आशा वर्कर्स को प्रताड़ित करने के खिलाफ आशा कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन