- संस्था ने नई पहल शुरु करते हुए प्रधान व उपप्रधान ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
(Rewari News) रेवाड़ी। लावण्या फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू करते हुए संस्था सदस्यों ने अपने जन्मदिन पर 11 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।फाउंडेशन प्रधान दीपक ने बताया कि संस्था के सदस्य बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने की बजाय यह निर्णय लिया गया है कि वे अब अपने जन्मदिन के अवसर पर जिले के सार्वजनिक स्थल पर निशुल्क पौधारोपण करेंगे, बल्कि उन पौधों की देखरेख करने का भी जिम्मा अपने कंधों पर लिया है।
संस्था उपप्रधान संगीता ने बताया यह मुहिम शुरू कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उनका कहना है कि वो पर्यावरण को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संस्था के प्रधान व उपप्रधान द्वारा एक निजी संस्थान में पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सुमित अरोड़ा, अनुराधा सैनी, हेमा गुप्ता, कृपा जेमनी, पारीसा शर्मा, डॉ कविता गुप्ता, श्रेया गुप्ता, जयमाला कौशिक, सुमन चौहान, डिम्पल गुप्ता ने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इन पौधों की देखरेख करेंगे व उनकी देखरेख भी करेंगे।लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सिंह ने बताया कि सभी को अपने जीवन में पौधारोपण जरूर करना चाहिए। जिस तरीके से लगातार पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है, इसमें आने वाली पीढिय़ों के लिए भी पर्यावरण को संजोकर रखें।
Rewari News : उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित