
- लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, लक्ष्मी नारायण व पूर्ण कुमार ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
- रेवाड़ी व कोसली में 17 जुलाई तक लगेगी जन जागरूकता प्रदर्शनी
(Rewari News) रेवाड़ी। संविधान हत्या दिवस (25 जून) के तहत आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से रेवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय परिसर में जन जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। तीन दिवसीय जन जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी अभिषेक मीणा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की गरिमामयी उपस्थिति में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण व सदस्य पूर्ण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दिन भर सचिवालय में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान दी गई यातनाओं की जानकारी ली व लोकतंत्र के बचाव के लिए लोकतंत्र प्रहरियों की भूमिका का प्रदर्शनी में किया गया उल्लेख भी देखा।
राष्टï्रहित में आपातकाल में दिया योगदान लोकतंत्र सेनानियों का सराहनीय : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने लोकतंत्र सेनानी के रूप में कार्य कर चुके सुनील ग्रोवर, लक्ष्मीनारायण व पूर्ण कुमार का अभिवादन करते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रहरी के रूप में जो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह जिला के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने लोकतंत्र प्रहरी के रूप में सजगता रखते हुए राष्टï्रहित में अपना योगदान दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आपातकाल (25 जून 1975) भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से 25 जून, 1975 को अपने राजनीतिक अस्तित्व और सत्ता को बचाने के उद्देश्य से तत्कालीन सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश पर थोपा गया ‘आपातकाल’ भारतीय इतिहास का सबसे काला, वीभत्स और लोकतांत्रिक अध्याय है, जिसने स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है
। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत में प्राचीन काल से चली आ रही लोकतंत्र की जड़ें, लोकतांत्रिक परंपराओं के मूल में बसे जन-केंद्रित दृष्टिïकोण और जन-भागीदारी, श्रेणिसंघ में लोकतंत्र का तत्व, ग्रामीण और शहरी इलाकों में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र, परामर्शी प्रथाओं और सामुदायिक भागीदारी से प्रभावित शासन, स्वतंत्र भारत और संसदीय प्रणाली, आपातकाल से ठीक पहले का समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है ताकि आज का युवा उस समय की परिस्थितियों के बारे में जागरूक हो सके।
केंद्र व प्रदेश सरकार आपातकाल के काले अध्याय का कर रही उल्लेख : डा. पोपली
प्रदर्शनी का अवलोकन करने उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्टï्रहित में लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान देने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को सामने लाकर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व हर वर्ग को बंधक बनाने का काम तत्कालीन सरकार ने किया था और उस दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए सचेत होने वाले राष्टï्रहितधारकों को जेलों में डाला गया था। महिला हो या युवा, बुजुर्ग हो या बच्चे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है।
सरकार ने दिया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान : सुनील ग्रोवर
हरियाणा लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने हरियाणा सरकार द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज जिला रेवाड़ी में लगी प्रदर्शनी के शुभारंभ का जो अवसर उन्हें दिया गया उसके लिए जिला प्रशासन विशेष तौर पर वे संघ की ओर से डीसी अभिषेक मीणा को धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
रेवाड़ी व कोसली में 17 तक लगेगी प्रदर्शनी
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र के अंधकार युग के रूप में याद करते हुए आपातकाल के पीडि़तों को श्रद्धांजलि व सम्मान देने हेतु सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा शहरी क्षेत्र में रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर, ग्रामीण क्षेत्र में कोसली उपमंडल सचिवालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 17 जुलाई तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर अनेक कार्यक्रम करवाएं जाएंगे, रेवाड़ी जिला में यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी रेवाड़ी के लघु सचिवालय व कोसली उपमंडल सचिवालय में लगाई गई है। इस अवसर पर हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, समीर कालरा, दीपक अग्रवाल, सुरेश, डा. सौरभ यादव, रंगकर्मी सतीश मस्तान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।