Rewari News : सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में सीटू की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 को

0
160
CITU's nationwide strike 2 against the anti-labour policies of the government
सीटू की बैठक में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पोस्टर के साथ सीटू पदाधिकारी।
  • सीटू कार्यालय में आयोजित बैठक में हड़ताल की तैयारियों पर की गई चर्चा

(Rewari News) रेवाड़ी। स्थानीय साधुशाह नगर स्थित सीटू कार्यायल में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला प्रधान राजसिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन सीटू जिला सचिव रामचन्द्र ने किया।
मीटिंग में सीटू राज्य सचिव राममेहर सिंह ने कहा कि आज सरकार दोहरी राजनीति चल रही है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के हित के लिए बनाए गए कानूनों में सरकार जो बदलाव कर रही है उस पर रोक लगाई जाए। देश की आजादी से पहले ओर बाद में मजदुरो के हितों के लिए 44 कानून बनाए गए थे। इनको अब सरकार तरोड़-मरोड़ कर चार कोड बना रही है। इसके लिए हमें एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है।

हमें एकजुट होकर सरकार की कारगुजारियों का पर्दाफाश करना होगा और आने वाली 20 मई को हम राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे

इसी कड़ी में आगामी 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी. जिसमें सभी सीटू यूनियनों से मजदूर, परियोजना वर्कर व कर्मचारी हिस्सा लेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार धर्म और जात के नाम पर आपस में नफरत फैला रही है, इस पर रोक लगाएं। हमें सरकार की दोहरी राजनीति वाली बातों को आम जनता तक पहुंचाना है। हमें यह समझने की जरूरत है कि सरकार हमें आपस में ही धर्म-जात के नाम पर लडवा रही है। हमें एकजुट होकर सरकार की कारगुजारियों का पर्दाफाश करना होगा और आने वाली 20 मई को हम राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।

जिसमें सुई बनाने से लेकर हवाई जहाज तक बनाने वाले सभी ट्रेड यूनियन इस हड़ताल में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, न्यूनतम वेतन 26000 दिया जाए, कौशल रोजगार को भंग किया जाए, आने वाली फसल और नस्ल बचाने के लिए हम एकजुट होकर 20 मई तारीख को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे।सीटू जिला प्रधान राजसिंह ने कहा कि रेवाड़ी में हड़ताल व्यापक रूप से कामयाब होगी। क्योकि इस सरकार से आम जनता दुखी है। सभी ब्लॉकों की आम सभा करके गाँव स्तर पर जत्था अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में राममकुमार, रामचन्द्र, बलवंत सिंह, महेंद्र कुमार, अनिता, राजकुमार,चेतराम, अभयसिंह, विक्रम सिंह, रामकुमार और सतीश कुमार आदि ने विचार रखे।

Rewari News : लावण्या फाउंडेशन संस्था सदस्य जन्मदिवस पर लगाएंगे 11 पौधे