Rewari News : धारुहेड़ा नपा के मनोनित पार्षद बने अतर सिंह पांचाल

0
88
Atar Singh Panchal became the nominated councilor of Dharuhera Nagar Palika
मनोनित पार्षद अतर सिंह पांचाल को बधाई देते कार्यकर्ता।

(Rewari News) रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के सबसे पुराने भाजपा कार्यकर्ता अतर सिंह पांचाल को हरियाणा सरकार की तरफ से मनोनीत पार्षद बनाया गया है। अतर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कई अहम पदों पर भी कार्य किया है। वे छह बार धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष तथा निगरानी समिति के सदस्य समेत युवा मोर्चा में भी अपने दायित्व को निभाया है।

इस मौके पर अत्तर सिंह ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी सभी के लिए एक समान है। भाजपा के अंदर कोई भी कार्यकर्ता ना तो बड़ा माना जाता है और ना ही छोटा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अब तक जितने भी दायित्व हमें मिले हैं मैंने सभी दायित्व को अपने निष्ठा और ईमानदारी से पालन किया है, पार्टी द्वारा मुझे मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर सभी को धन्यवाद है वही मैं अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।इस मौके पर धारुहेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल देखा गया। पार्षद राहुल जोशी, रामनिवास प्रजापति, सुरेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मनोनीत पार्षद को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

Rewari News : गुरू पूर्णिमा पर यज्ञ, संकीर्तन एवं भंडारे का हुआ आयोजन