इस व्रत को करने से पापो का होता है नाश
Putrada Ekadashi, (आज समाज), नई दिल्ली: पवित्रा एकादशी का शास्त्रों में विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। दरअसल, सावन मास में आने वाली एकादशी को अत्यंत शुभ और पुण्यदायिनी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की कई मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही व्रत करने वालों को भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है।
पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की कामना पूरी होती है। साथ ही पापों का भी नाश होता है। आइए जानते हैं पवित्रा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।
कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत
पंचांग की गणना के अनुसार, पवित्रा\ पुत्रदा एकादशी तिथि का आरंभ 23 अगस्त को सूर्योदय के साथ ही हो रहा है वहीं, एकादशी तिथि का समापन 24 अगस्त को सुबह में 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। एकादशी का व्रत सूर्योदय व्यापन तिथि रहने पर ही किया जाता है। ऐसे में 23 अगस्त को ही पवित्रा\पुत्रदा एकादशी का व्रत करना उत्तम रहेगा।
पूजा का मुहूर्त
- लाभ चौघड़िया सुबह में 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
- अमृत चौघड़िया सुबह में 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व
पद्म पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, राजा महीजित के कोई संतान नहीं थी ऋषि लोमेश के निर्देश पर पुत्रदा एकादशी का व्रत करने और उसका पुण्य समर्पित करने से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई थी। इसलिए इस एकादशी का विशेष महत्व माना गया है।
साल में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी
बता दें कि वैसे साल में दो बार पुत्रदा एकादशी आती है। पहली पहली सावन मास में दूसरी पौष मास में। दोनों की कथा और मान्यता अलग अलग है। सावन मास में आने वाली एकादशी की कथा राजा महीजित और ऋषि लोमेश से संबंधित कथा है।
सावन मास में आने वाली पुत्रदा एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से पापों का नाश होता है। साथ ही इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
ये भी पढ़ें: नाग पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना महादेव हो सकते हैं नाराज


