Raj Panchak: अप्रैल में इस दिन लगेगा राज पंचक, जानें इसकी तारीख और क्या है इसका प्रभाव

0
426
Raj Panchak: अप्रैल में इस दिन लगेगा राज पंचक, जानें इसकी तारीख और क्या है इसका प्रभाव
Raj Panchak: अप्रैल में इस दिन लगेगा राज पंचक, जानें इसकी तारीख और क्या है इसका प्रभाव

चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में भ्रमण करने पर बनता है पंचक काल
Raj Panchak, (आज समाज), नई दिल्ली: पंचांग के अनुसार, पंचक का विशेष महत्व माना जाता है। जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में भ्रमण करता है, तब पंचक काल बनता है। आमतौर पर लोग पंचक का नाम सुनते ही डर जाते हैं और इसे अशुभ मानने लगते हैं, लेकिन सभी पंचक बुरे नहीं होते। अप्रैल 2026 में लगने वाला पंचक राज पंचक है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी सकारात्मक माना गया है। आइए जानते हैं अप्रैल में राज पंचक की सटीक तारीख, समय और इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

राज पंचक 2026, तिथि और समय

  • पंचक प्रारंभ: 16 मार्च 2026, सोमवार, शाम 06:14 बजे होगा।
  • पंचक समाप्त: 21 मार्च 2026, शनिवार, दोपहर 02:27 बजे होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब पंचक की शुरूआत सोमवार से होती है, तो उसे राज पंचक कहा जाता है।

क्या होता है राज पंचक?

शास्त्रों में पांच प्रकार के पंचक बताए गए हैं, जैसे- रोग पंचक, अग्नि पंचक, मृत्यु पंचक, चोर पंचक और राज पंचक। सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। राज शब्द का अर्थ ही है, सुख, समृद्धि और वैभव देने वाला। माना जाता है कि राज पंचक के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। यह अन्य पंचकों की तरह डरावना या अशुभ नहीं होता।

राज पंचक का प्रभाव

  • सरकारी और संपत्ति से जुड़े काम: राज पंचक को सरकारी कामकाज, संपत्ति की खरीद-बिक्री और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए निवेश भविष्य में उत्तम फल प्रदान करते हैं।
  • करियर और व्यापार में उन्नति: चूंकि यह राज सुख देने वाला है, इसलिए नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह समय प्रगति के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। नए प्रोजेक्ट्स की योजना बनाने के लिए यह अच्छा समय है।
  • धार्मिक और मांगलिक कार्य: बाकी पंचक में कुछ काम जैसे लकड़ी इकट्ठा करना या घर की छत डालन की मनाही होती है, लेकिन राज पंचक में किए गए धार्मिक अनुष्ठान मानसिक शांति और यश दिलाते हैं।
  • TAGS
  • [post_tags]