
16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत
Vat Savitri Vrat, (आज समाज), नई दिल्ली: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस दिन बरगद की पेड़ की पूजा का बड़ा विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री का व्रत रखने और बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। ये व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा हुआ है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री ने बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर सत्यवान के प्राण वापस पाने के लिए पूजा की थी।
घर-परिवार की इनकम बढ़ती है
सावित्री की पूजा और पतिव्रत धर्म देखकर मृत्यु के देवता यमराज को विवश होकर सत्यवान के प्राण वापस लौटाने पड़े थे। मान्यता है कि इस दिन व्रत और बरगद के पेड़ की पूजा करने से यमराज के साथ-साथ ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन व्रत और पूजा के साथ-साथ बरगद के पेड़ से जुड़ा एक विशेष उपाय भी किया जाता है। इससे पति की तरक्की के द्वार खुलते हैं और घर-परिवार की इनकम बढ़ती है।
वट सावित्री व्रत कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 16 मई को सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर होगा। इस तिथि का16-17 मई की दरमियानी रात 01 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए इस साल वट सावित्री का व्रत 16 मई यानी शनिवार के दिन रखा जाएगा।
बरगद के पेड़ से जुड़ा विशेष उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ के नीचें पूजा करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। घी का दीपक जलाकर पति-पत्नी साथ में बरगद की 11 परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहती है।
ये उपाय भी करें
वट सावित्री व्रत पर माता लक्ष्मी की पूजा करें। उनको पीले रंग की 11 कौड़ियां चढ़ाएं। ऐसा करने से कर्ज की बाधा दूर होती है। अगर पीली कौड़ियां नहीं हैं, तो सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर भी अर्पित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कितने बजे के बाद नहाना माना जाता है राक्षसी स्नान? जान लें नहाने से जुड़े नियम

