PM Savings Appeal Impact: पीएम की बचत की अपील का असर, त्रिपुरा में 50% कर्मचारी ही आॅफिस आएंगे

0
119
PM Savings Appeal Impact: पीएम की बचत की अपील का असर, त्रिपुरा में 50% कर्मचारी ही आॅफिस आएंगे
PM Savings Appeal Impact: पीएम की बचत की अपील का असर, त्रिपुरा में 50% कर्मचारी ही आॅफिस आएंगे

आंध्र प्रदेश के सीएम ने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाई
PM Savings Appeal Impact, (आज समाज), नई दिल्ली: पीएम मोदी की बचत की अपील का असर अब दिखने लगा है। त्रिपुरा में ग्रुप सी और डी के सिर्फ 50% सरकारी कर्मचारी ही रोज आॅफिस आएंगे, बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। सरकार ने सभी विभागों को कर्मचारियों की साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। जरूरी और इमरजेंसी सेवाओं वाले कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

पंजाब में गवर्नर आॅफिस में हर बुधवार को अधिकारी चार-पहिया वाहन से नहीं आएंगे। हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पेट्रोल बचाने और सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने काफिले में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की संख्या 50% कम करने का फैसला लिया है।

पीएम ने भी घटाई गाड़ियों की संख्या

इससे पहले बुधवार को दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार में भी वीवीआईपी काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। पीएम मोदी भी बुधवार को काफिला छोड़ सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। आमतौर पर पीएम के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं।

हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अपने सरकारी काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब उनके काफिले में सिर्फ सुरक्षा के लिए जरूरी वाहन ही शामिल होंगे। सीएम ने यह भी तय किया है कि वे हफ्ते में एक दिन कोई भी गाड़ी इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान

  • TAGS
  • [post_tags]