Kalsarp Yog: 11 मई से कालसर्प योग का तांडव

0
663
Kalsarp Yog: 11 मई से कालसर्प योग का तांडव
Kalsarp Yog: 11 मई से कालसर्प योग का तांडव

इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, रहना होगा अलर्ट!
Kalsarp Yog, (आज समाज), नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस बार मई के महीने में अंतरिक्ष में एक ऐसी खगोलीय स्थिति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। 11 मई से 26 मई तक कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा असर कई राशियों पर पड़ेगा।

इस अवधि में विशेष रूप से 4 राशि वालों को अपने करियर और निजी जीवन में संभलकर चलने की सलाह दी गई है। आइए जान लेते हैं कालसर्प योग कैसे बनता है और किन राशि वालों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है।

कैसे बनता है कालसर्प योग?

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प योग तब बनता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और इनका प्रभाव अचानक बदलाव, भ्रम, मानसिक तनाव से जोड़ा जाता है। इस बार 11 मई से 26 मई के बीच ऐसी स्थिति बनने जा रही है, जहां केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।

इसी दौरान सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि इन दोनों ग्रहों के बीच आ जाएंगे, जिससे कालसर्प योग का निर्माण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह योग हर व्यक्ति पर समान प्रभाव नहीं डालता, लेकिन जिन राशियों की कुंडली या गोचर स्थिति प्रभावित होती है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

  • वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है और आॅफिस में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बिजनेस करने वालों को निवेश में सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार या रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में अचानक बदलाव या कोई अलग जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव महसूस होगा। इस दौरान किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए कालसर्प योग करियर और निजी जीवन दोनों में परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि पर राहु का सीधा प्रभाव रहने के कारण यह समय थोड़ा अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। नौकरी में अस्थिरता, बॉस के साथ मतभेद या काम का दबाव बढ़ सकता है। बिजनेस में अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा रिश्तों में दूरी और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है।

कालसर्प योग के दौरान क्या करें?

  • भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
  • राहु-केतु शांति के लिए नाग देवता की पूजा करें।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन व काले तिल का दान करें।
  • क्रोध और नकारात्मक सोच से दूर रहें।
  • किसी भी बड़े निवेश या विवाद से बचें।

ये भी पढ़ें: घर में है शंख तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • TAGS
  • [post_tags]