Tara And Veer: जानें, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह?

0
422
Tara And Veer: जानें, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह?
Tara And Veer: जानें, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह?

अब आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही है तारा
Tara And Veer, (आज समाज), मुंबई: बात फिल्मों की हो, या फिल्म स्टार्स की पर्सनल लाइफ की। सब कुछ खूब वायरल होता है। खासकर जब फिल्म इंडस्ट्री में कोई जोड़ियां बनती हैं, तो लोग रिलेशनशिप, ब्रेकअप, शादी और तलाक तक। हर एक बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से जो रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में बना है, वो तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का है।

काफी पहले ही दोनों के ब्रेकअप की जानकारी सामने आई थी, जिसकी वजह एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट और किस को बताया गया, जिसके बाद उसी कॉन्सर्ट में मौजूद वीर का रिएक्शन भी सामने आया है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि तारा अब आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रहे हैं। खैर तारा और वीर के ब्रेकअप की वजह जानिए।

जनवरी 2026 की शुरूआत में हुआ ब्रेकअप

दरअसल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का जनवरी 2026 की शुरूआत में ब्रेकअप हो गया था। लगभग एक साल तक साथ रहने के बाद पता लगा कि अब दोनों अलग हो गए हैं। यह सब तब हुआ, जब कपल सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे हुए थे। जहां एपी ढिल्लों ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस को स्टेज पर किस किया। जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस दौरान तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया आॅडियंस में मौजूद थे। बाद में उन्होंने स्पेशल पोस्ट शेयर कर सफाई दी थी। पर फिर ब्रेकअप की खबरें आ गई।

क्यों हुआ था तारा और वीर का ब्रेकअप?

वैसे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट को बताया गया। पर अब इसे लेकर कुछ और जानकारी सामने आ गई हैं। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, वीर की दोस्त कई अच्छी जगहों पर हैं। ऐसे दोस्त जो सच में उनकी परवाह करते हैं। तो दूसरी तरफ, तारा को एक डॉमिनेटिंग शख्स कहा जाता है।

सोर्स ने बताया कि, ये दोनों अपने रिश्ते के छोटे से समय में साथ में अच्छे थे। लेकिन यह बिना शर्तों वाला रिश्ता नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, तारा शुरूआत से वीर में और आस-पास सब कुछ बदलना चाहती थीं। वह चाहती थीं कि उनकी चीजें बदल दी जाएं। साथ ही उनकी कॉल-लिस्ट से लोगों को एडिट करके निकाल दिया जाए।

यह भी कहा जा रहा है कि तारा चाहती थीं कि वो अपना घर एक खास तरीके से सजाए। साथ ही खुद को वैसा ढाले जैसा एक्ट्रेस सोचा था। हालांकि, वीर बदलाव के लिए तैयार थे, भले ही उनके दोस्तों ने उन्हें बार-बार मना किया हो, साथ ही कहा था कि जैसे हो वैसे ही रहो। हालांकि, कॉन्सर्ट के बाद चीजें बहुत खराब हो गई। पर ब्रेकअप को दोनों में से किसी ने कंफर्म नहीं किया। साथ ही अब भी दोनों के सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]