Punjab Breaking News : केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया रावी दरिया बाढ़ का मुद्दा

0
89
Punjab Breaking News : केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया रावी दरिया बाढ़ का मुद्दा
Punjab Breaking News : केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया रावी दरिया बाढ़ का मुद्दा

एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ मुलाकात करके उसने प्रदेश में बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान धालीवाल ने विशेष रूप से प्रदेश में रावी दरिया में आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

जोकि पंजाब के अमृतसर के अजनाला जिले में से होकर बहता है और पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सरहद बनाता है, संबंधी महत्वपूर्ण चिंता के मामले पर मुलाकात की। उन्होंने पंजाब सरकार को जरुरी फंड देने की विनती की। यह फंड हमारी जमीन की सुरक्षा, हमारे सुरक्षा बुनियादी ढांचे की रक्षा और इस संवेदनशील सरहद पर गैर-कानूनी गतिविधियों के बढ़े हुए जोखिम को रोकने के लिए जरुरी प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अजनाला में रावी के पानी से होता है नुकसान

मंत्री ने कहा कि भारी बाढ़ के समय के दौरान अजनाला में रावी के साथ लगते क्षेत्रों को काफी नुक्सान होता है। इसमें न सिर्फ़ हमारे किसानों की कीमती कृषि योग्य जमीन का नुकसान होता है, बल्कि महत्वपूर्ण फौज और बीएसएफ चौकियों को भी भारी नुकसान होता है। यह नुकसान हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी सीमा सुरक्षा बलों की संचालन क्षमता को सीधा प्रभावित करता है।

बाढ़ से बचाव के लिए उठाए जाएं कदम

इसके अलावा, इन सरहदी इलाकों में बाढ़ों के कारण होने वाला विघ्न बदकिस्मती से नशों की तस्करी की संभावनाओं को बढ़ाता है, जो हमारे राज्य और राष्ट्र के लिए एक गंभीर खतरा है। धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री को आगे बताया कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से कंट्रोल करने और घटाने के लिए यह जरूरी है कि हम नदी के इस हिस्से के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा उपाय करें। इसमें मजबूत बाढ़ नियंत्रण बुनियादी ढांचा और सरहदी सुरक्षा प्रतिष्ठिानों को मजबूत करना शामिल होगा।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला