- राम शोभा यात्रा को लेकर नगर में उत्सव सा माहौल : माटा
Aaj Samaj (आज समाज),Ram Shobha Yatra, पानीपत : 21 जनवरी को राम शोभा यात्रा को और भव्य एवं विशाल रूप देने के लिए आज नगर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों ने जिम खाना क्लब में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में दशहरा कमेटी एवं अन्नपूर्णा वस्त्र बैंक के प्रधान रमेश माटा एवं सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी व्यवसायिक संस्थानों के प्रधान विनोद धमीजा, लैया बिरादरी के प्रधान गजेंद्र सलूजा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और साथ ही राम शोभा यात्रा को किस प्रकार से सफल बनाया जाए इस वातावरण को उत्साहपूर्ण वातावरण कैसे बनाया जाए उसे पर अपने-अपने विचार सभी प्रतिनिधियों ने रखें।
इस अवसर पर दशहरा कमेटी एवं अन्नपूर्णा वस्त्र बैंक के प्रधान रमेश माटा ने कहा कि उत्सव के रूप में निकलेंगे नगरवासी शोभायात्रा इस शोभायात्रा में जहां हमें साधु संतों के दर्शन में मिलेंगे। वहीं राम जी का भव्य मंदिर का प्रारूप भी शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। राम शोभायात्रा के लिए नगर को तैयार किया जा रहा है। साथ ही संपूर्ण नगर को लाइटों से सजाया जाएगा। पूरा जीटी रोड ढाई-तीन किलोमीटर के अंदर ऐसा वातावरण रहेगा जैसे समझो आज ही दिवाली मनाई जानी है। राम शोभा यात्रा को लेकर नगर के सभी राम भक्तों के अंदर उत्साह का वातावरण है। रमेश माटा ने बताया की शोभायात्रा में राम रथ मनाया जा रहा है। साथ ही अयोध्या मंदिर का एक मॉडल रूप में मंदिर बनाया जा रहा है। एक राम लला का रथ भी बनाया है, जिसको सभी श्रद्धालु अपने हाथों से खींचकर प्रारंभ स्थल से लेकर यात्रा विश्राम स्थल तक ले जाएंगे।
इस अवसर पर रमेश माटा ने सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी सामाजिक एवं धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं राम शोभायात्रा का हिस्सा बने और इसमें अपना-अपना सहयोग करें यह संपूर्ण नगर का कार्यक्रम है। इस अवसर पर सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि राम शोभा यात्रा को सफल बनाने का मूल उद्देश्य रहेगा राम भक्तों का मूल उद्देश्य है। रेवड़ी ने कहा कि जिस प्रकार से महाभारत काल में गीता का उपदेश देते हुए प्रभु ने अपना विराट रूप के दर्शन कराए थे उसी प्रकार से पानीपत नगर के सभी लोग इस शोभायात्रा में अपना सहयोग देकर इसको विराट रूप प्रदान करने का कार्य करेंग। इस बैठक में करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं जो भी मेरी ड्यूटी लगाएंगे उसे ड्यूटी को मैं कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण करने के लिए संकल्पित हूं।
लईया बिरादरी के प्रधान गजेंद्र सलूजा ने कहा कि लईया बिरादरी संपूर्ण रूप से इस आयोजन में अपने हिस्सेदारी रखेगी और जो बिरादरी की ड्यूटी की शोभायात्रा के दौरान लगाई गई है उसकी पूर्णता से सहज भाव से करने के लिए वचनबद्ध है। इस बैठक में पानीपत नगर के जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया अतिरिक्त उपायुक्त वीणा हुड्डा ने भाग लिया ए एस पी मयंक मिश्रा भी इस बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। जिला उपयुक्त ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आश्वस्त किया कि जो भी राम शोभायात्रा में व्यवस्था शासन प्रशासन की ओर से आप लोग कहेंगे पूरा किया जायगा।
इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, गजेंद्र सलूजा, महेश थरेजा, विकास गोयल, पं. वेद पाराशर, चेतन तनेजा, मुकेश बोस शिक्षाविद, रविंद्र सैनी, टाइगर सैनी, प्रधान विनोद धमीजा, विजय सहगल, राहुल विज, सुनील ग्रोवर, सुरेश अरोड़ा, डॉ रमेश चुग, सूरज दुरेजा, अनिल मदान, पंकज आहूजा, युद्धवीर रेवड़ी, हिमांशु गौतम, अस्वानी, वेद शर्मा, युधिस्टर शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण दास महाराज, तिलक राज मिगलानी, विपिन चुग, यदि बैठक में उपस्थित रहे।
- Global Firepower Ranking: सैन्य शक्ति में भारत दुनिया का चौथा देश, यूएस नंबर-1
- Severe Cold Dense Fog: उत्तर से पूर्वोत्तर तक छाया रहा घना कोहरा, 5 दिन तक नहीं राहत के आसार
- Rajeev Chandrashekhar: डीपफेक पाने के बाद कंटेंट न हटाने पर नपेगा सोशल मीडिया
Connect With Us: Twitter Facebook