Global Firepower Ranking: सैन्य शक्ति में भारत दुनिया का चौथा देश, यूएस नंबर-1

0
110
Global Firepower Ranking
सैन्य शक्ति में भारत दुनिया का चौथा देश, अमेरिका नंबर-1

Aaj Samaj (आज समाज), Global Firepower Ranking, नई दिल्ली: सैन्य शक्ति में भारत दुनिया में चौथा देश है। ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक अमेरिका को इस मामले में विश्व का सबसे ताकतवर देश माना गया है। वहीं रूस और चीन सैन्य शक्ति में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग के मुताबिक, भारत को 0.1023 और अमेरिका को 0.0699 स्कोर मिला है। इसके अलावा रूस को 0.0702 और चीन को 0.0706 स्कोर मिला है।

  • सूची में कुल 145 देश शामिल

0.0000 स्कोर को माना जाता है परफेक्ट

ग्लोबल फायरपावर की 2024 की सूची में कुल 145 देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर शामिल किया गया है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर है। वहीं इटली को 10वां स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, जापान और तुर्किए भी शीर्ष 10 ताकतवर देशों में शामिल हैं।

कई पैरामीटर को ध्यान में रखकर बनाई लिस्ट

कई पैरामीटर को ध्यान में रखकर ग्लोबल फायरपावर ने यह लिस्ट तैयार की है, जिनमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थायित्व, सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया है। ग्लोबल फायरपावर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि हमारा फॉमूर्ला छोटे, तकनीकी तौर पर आधुनिक देशों को बड़े और कम विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। इस बहुआयामी दृष्टिकोण का उद्देश्य मारक क्षमता से परे सैन्य क्षमताओं की अधिक संपूर्ण तस्वीर पेश करना है।

फ्रांस 11वें स्थान पर

ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के इंडेक्स में फ्रांस को 11वें स्थान पर रखा गया है। वहीं फ्रांस के बाद ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, आस्ट्रेलिया, इस्राइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान दिया गया है। दुनिया में सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, भूटान है, जिसे 145 देशों पर रखा गया है। भूटान के बाद मालदोवा, सूरीनाम, सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलिज, सिएरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, आइसलैंड और कोसावा से कमजोर देश बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE