Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज फहराएंगे ध्वज, उल्लास में डूबे देश और दुनिया के श्रद्धालु

0
51
Ram Mandir Dhwajarohan
Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम राम मंदिर के शिखर पर आज करेंगे भगवा ध्वजारोहण, उल्लास में डूबे देश-दुनिया के श्रद्धालु

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan, (आज समाज), अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राम नगरी अयोध्या जाएंगे और मंदिर के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर बाद वह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम के दौरे के मद्देनजर दोनों जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

शाम करीब 4 बजे कुरुक्षेत्र जाएंगे प्रधानमंत्री 

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शाम करीब 4 बजे कुरुक्षेत्र जाएंगे। उधर पीएम के हाथों भगवा ध्वजारोहण की खुशी में पूरी राम नगरी में जश्न व उल्लास का माहौल है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। एनएसजी व एसपीजी के लेकर एटीएस सड़कों के साथ ही अयोध्या की गली-गली में मुस्तैद हैं।

अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर में भगवा ध्वज फहराएंगे

जानकारी के अनुसार पीएम श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। 11.52 बजे से दोपहर 12.35 बजे के बीच है शुभ मुहूर्त है। सूत्रों के मुताबिक भगवा ध्वज में चमकते सूर्य के साथ ही कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी।

इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया 

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया है। राम भक्तों में कार्यक्रम को लेकर इतनी खुशी है कि उनमें से कई सड़कों पर नाच रहे हैं। कई जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं तो कई राम भजन कर रहे हैं। कई पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के बाद राम मंदिर में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। पूरी अयोध्या नगरी राममय हो गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Visit Kurukshetra: आज कुरुक्षेत्र आएंगे पीएम मोदी, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में करेंगे शिरकत