Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी

0
195
Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश से वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। हिसार में कारें पानी में डूब गई थीं।

हरियाणा में 29 जून को हो सकती है मानसून की एंट्री

पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होगा। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में मानसून छा सकता है।