अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में शुरू हुई बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौर 2 जुलाई तक जारी रहेगा। आज के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
वहीं पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई
सिरसा रहा सबसे गर्म
शनिवार को हरियाणा में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि, गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।