Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

0
60
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

28 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा मानसून
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे प्रदेश में प्री मानसून की बारिश होगी। इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। बारिश होने के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। 28 तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। ऐसे में तापमान के और नीचे आने की संभावना है।

सोमवार को सिरसा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 38.3 डिग्री, जींद में 36.9 डिग्री, अंबाला और चरखी दादरी में 36.8 डिग्री, फरीदाबाद में 36.3 डिग्री, भिवानी में 36.1 डिग्री, सोनीपत में 36 डिग्री, रोहतक में 35.9 डिग्री, मेवात में 35.8 डिग्री, करनाल में 35.6 डिग्री और पंचकूला में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश, किरण चौधरी की कोठी में पानी घुसा

सोमवार को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में बारिश हुई। इस दौरान भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी और भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की कोठी में पानी घुस गया। इसी तरह रेवाड़ी और नारनौल में भी सड़कों पर कई फीट पानी जमा हो गया।