Railways Rules : होली पर्व को लेकर रेलवे ने जारी किये नए नियम

0
489
Train Tickets Update : RailOne ऐप से तुरंत कन्फर्म करवाएं अपनी टिकट , जानें कैसे
Train Tickets Update : RailOne ऐप से तुरंत कन्फर्म करवाएं अपनी टिकट , जानें कैसे

Rilways Rules : रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर कोई अपने परिवार के साथ यह पर्व मनाना चाहता है। सभी व्यक्ति अपनी किसी न किसी माध्यम से अपने घर की तरफ रवाना हो चुके है।

कई लोग होली पर्व को मनाने बाहर घूमने भी जाते है। इसी कारण रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। परन्तु अगर आप भी ट्रैन से यात्रा करते है और होली मनाते है तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। ट्रैन में होली खेलने से सम्भंदित नियम बनाये गए है। जिनका पालन करना जरुरी।

ट्रेन में होली खेलते समय ध्यान रखें कि तेज़ आवाज़ में संगीत बजाना, नाचना, गंदगी करना या दूसरे यात्रियों को परेशान करना गंभीर परिणाम दे सकता है।

रेलवे सुरक्षा और कर्मचारी हाई अलर्ट पर

ट्रेन से घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा और कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं। महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद रेलवे में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उस घटना से सबक लेते हुए स्टेशन ने विशेष उपाय लागू किए हैं।

होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ने देश की सबसे बड़ी ट्रेन वंदे भारत चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही, भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए दिल्ली क्षेत्र में छह स्थानों पर मिनी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

कुछ मुख्य नियम दिए गए हैं जिनका पालन करना चाहिए:

  • ट्रेन के अंदर रंगीन पानी के गुब्बारे या पिचकारी फेंकने से बचें, क्योंकि ऐसा करने पर जुर्माना लग सकता है।
  • दूसरे यात्रियों पर रंग लगाने का दबाव न डालें; ऐसा करना रेलवे के नियमों के विरुद्ध है।
  • स्पीकर या मोबाइल डिवाइस की आवाज़ कम रखें और नारे लगाने से बचें, क्योंकि ऐसा करना भी रेलवे के नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें : RBI Decision : RBI ने लिया फैसला, कितने दिनों तक तक बैंक रहेंगे बंद