Railway employees get Diwali gift, 78 days bonus for 11 lakh employees: रेल कर्मचारियों को मिला दीवाली का तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

0
300

नई दिल्ली। यह दीवाली रेल कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी हो गई। केंद्र सरकार ने रेलवे में काम कर रहे 11 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस दिया जाएगा। यह बोनस त्योहारों के पहले इन्हें दिया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से लगभग 11 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।