Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी

0
67
Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी
Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी

सभी 22 जिलों के पर्यवेक्षकों को दिल्ली बुलाया
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस नए सिरे से संगठन खड़ा करने में जुटी है। जिला अध्यक्षों के का चुनाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ जिलों में अनुशासन की कमी और आपसी झगड़ों की शिकायतें भी सामने आई है। इन शिकायतों को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के सभी 22 जिलों में तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों को दिल्ली बुलाया है। बैठक आज होगी। बैठक में राहुल गांधी इन पर्यवेक्षकों से उनके जिलों की समस्याओं, कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और जिलाध्यक्ष बनने के दावेदारों को लेकर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए हर जिले में एक केंद्रीय पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी सौंप रखी है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ तीन-तीन राज्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने सभी केंद्रीय पर्यवेक्षकों को 30 जून तक जिलाध्यक्षों के लिए छह-छह नामों के पैनल तैयार करने के निर्देश दे रखे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद तय होगा विधायक दल का नेता

कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी। राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान इस बात के संकेत मिले थे कि जिलाध्यक्षों की घोषणा से पहले प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस ने तय किया है कि पहले जिलाध्यक्षों के नाम घोषित होंगे, उसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस हाईकमान विधायक दल के नेता के नाम पर विचार करेगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज रात से होगी प्री मानसून की एंट्री, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें : हिसार की बेटी वायुसेना में फ्लाइंग आॅफिसर बनीं