Russian President Vladimir Putin ने विज़िटर्स बुक में रुसी भाषा में लिखा विशेष नोट, रूस-भारत के संबंधों पर भी लिखी खास बात

0
67
Russian President Vladimir Putin ने विज़िटर्स बुक में रुसी भाषा में लिखा विशेष नोट, रूस-भारत के संबंधों पर भी लिखी खास बात
Russian President Vladimir Putin ने विज़िटर्स बुक में रुसी भाषा में लिखा विशेष नोट, रूस-भारत के संबंधों पर भी लिखी खास बात

Russian President Vladimir Putin, (आज समाज), नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को राजघाट पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इस दौरान पुतिन ने विज़िटर बुक पर साइन किया और रूसी भाषा में एक विशेष नोट लिखा। उन्होंने अपने नोट में महात्मा गाँधी को मानवता का मार्गदर्शक बताते हुए लिखा कि ‘आज भी महात्मा गांधी की स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और मानवतावादी की सोच उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पहले थी। उन्होंने आगे लिखा कि गांधी और रूसी दार्शनिक लियो टॉल्स्टॉय दोनों समान मूल्यों परस्पर सम्मान, नैतिकता और न्याय के आधार पर विश्व व्यवस्था की कल्पना करते थे।

किसी एक शक्ति का दबदबा न हो बल्कि समानता और सम्मान हो

पुतिन ने लिखा, ‘गांधीजी एक ऐसी दुनिया का सपना देखते थे, जहां किसी एक शक्ति का दबदबा न हो बल्कि समानता और सम्मान हो। उन्होंने इस विचार को अपने समय में टॉल्स्टॉय के साथ साझा किया।’ गांधीजी के जीवन और अहिंसक आंदोलन से सीधे जुड़े थे। गांधीजी ने स्वयं स्वीकार किया था कि टॉल्स्टॉय के विचारों ने उनके सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलनों की नींव मजबूत की। पुतिन के इस नोट से यह स्पष्ट होता है कि रूस अपनी भारत रणनीति को पश्चिमी दबावों से अलग रखते हुए, बहुध्रुवीय और सहयोगात्मक विश्व व्यवस्था की दिशा में देखता है।

दोनों देश ऐसे वैश्विक ढांचे का पक्ष लेते हैं, जिसमें किसी पर दबाव न हो 

पुतिन ने होने नोट के अंत में भारत-रूस संबंधों पर भी लिखा कि आज भारत और रूस वैश्विक मंच पर उन्हीं सिद्धांतों का समर्थन करते हैं। उन्होंने लिखा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बराबरी और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है, और यह किसी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं है। दोनों देश ऐसे वैश्विक ढांचे का पक्ष लेते हैं, जिसमें किसी पर दबाव न हो और सहयोग व सम्मान के आधार पर दुनिया आगे बढ़े।

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पुतिन गुरुवार शाम करीब 7 बजे भारत पहुंचे थे, जहां खुद पीएम मोदी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पुतिन के स्वागत में एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसकी पुतिन ने काफी सराहना की। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की।

ये भी पढ़ें:  23rd India-Russia Annual Summit: व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के लंबे समय तक चलने पर दिया जोर