Punjab Breaking News : पंजाब जल्द ही देश का व्यापारिक केंद्र बनेगा : मान

0
181
Punjab Breaking News : पंजाब जल्द ही देश का व्यापारिक केंद्र बनेगा : मान
Punjab Breaking News : पंजाब जल्द ही देश का व्यापारिक केंद्र बनेगा : मान

राजपुरा में बहुराष्ट्रीय कंपनी डी ह्यूज के प्लांट का किया उद्घाटन

Punjab Breaking News (आज समाज), पटियाला : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए व्यापार में सरलता के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से मेहनती, उद्यमी और समृद्ध विरासत वाली भूमि रहा है। पंजाब को भारत का अन्न भंडार होने पर गर्व है क्योंकि देश के अन्न भंडार में राज्य का सबसे अधिक योगदान है।

वे बुधवार को राजपुरा में नीदरलैंड आधारित बहुराष्ट्रीय कंपनी डी ह्यूज के पशु फीड प्लांट का उद्घाटन करने के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के औद्योगिक सफर में उल्लेखनीय बदलाव आया है, जिससे इस क्षेत्र में तेज गति देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही देश का व्यापारिक केंद्र बनेगा।

1.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को अब तक 1.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की संभावना है। इससे पंजाब औद्योगिक प्रगति और नवाचार में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि नेस्ले, क्लास, फ्रेडेनबर्ग, कारगिल, वर्बियो, डैनॉन और अन्य कई विश्व प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब को अपने व्यवसाय के लिए चुना और यहां अपना संचालन शुरू किया, जिससे वे राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब की संभावनाओं और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राज्य द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल को पहचाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की वैश्विक पहुंच स्पष्ट है क्योंकि जापान, अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों से निवेश आ रहा है।

व्यापारियों के लिए माहौल किया आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पद संभालने के बाद उन्होंने निवेशक-पक्षीय माहौल सृजित किया, जिससे व्यापार के लिए आसान माहौल सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के कारण पंजाब ने ह्यव्यापार के लिए सरलताह्ण के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल किया। पंजाब सरकार ने भारत का सबसे आधुनिक सिंगल विंडो सिस्टम ह्यफास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टलह्ण लॉन्च किया है, जो व्यापार के लिए सभी सेवाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार ने प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी में विभिन्न श्रेणियों के व्यवसायों के लिए नीतियां बनाने हेतु 24 सेंट्रल कमिटियां स्थापित की हैं।