Punjab Breaking News : पंजाब को गुरुओं का आर्शीवाद प्राप्त : मान

0
83
Punjab Breaking News : पंजाब को गुरुओं का आर्शीवाद प्राप्त : मान
Punjab Breaking News : पंजाब को गुरुओं का आर्शीवाद प्राप्त : मान

कहा, यहां के लोगों ने हर मुसीबत का बहादुरी से सामना किया और देश का नेतृत्व भी किया

Punjab Breaking News (आज समाज), तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा से गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त राज्य रहा है, जिन्होंने देश का नेतृत्व किया है। मान ने कहा कि जब भी पंजाब पर मुसीबत आई यहां के लोगों ने बहादुरी से उसका सामना किया और खुद को उबार लिया।

मान ने कहा कि यह धरती नेतृत्व का वरदान लेकर आई है। मान ने कहा कि पंजाब को नशाखोरी, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उनकी सरकार ने व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम किया है और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

मान ने कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के साथ आज तरनतारन में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के 103 गांवों और 23 वार्डों के कार्यकर्ताओं और प्रभारियों ने भाग लिया। इसके अलावा, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (तरनतारन उपचुनाव प्रभारी), कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

लोग सोच समझकर करें वोट का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने लोगों से 11 नवंबर को सोच-समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप अगले डेढ़ साल के लिए तरनतारन का भाग्य तय करेंगे। उन्होंने लोगों से विपक्षी दलों, खासकर उन वंशवादी नेताओं के झूठे प्रचार से सावधान रहने का आग्रह किया, जिन्होंने लोगों से सत्ता छीन ली है। मान ने कहा कि वे कहते हैं कि यह 2027 का सेमीफाइनल है, लेकिन यह कोई खेल नहीं है – यह सच्चाई और विकास का चुनाव है।

हमने प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था को ठीक किया

मान ने कहा कि तरनतारन ने वो दिन भी देखे हैं जब हिंसा और नशे की लत के कारण एक ही दिन में कई परिवारों ने अपने कई सदस्यों को खो दिया था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को गुंडागर्दी और विद्रोह की ओर धकेला, आम लोगों पर झूठे मामले दर्ज किए। लेकिन पिछले साढ़े तीन सालों में एक भी झूठा मामला दर्ज नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : आनंदपुर साहिब की सड़कों का बदलेगा स्वरूप : ईटीओ