40 हजार बच्चों समेत 1 लाख लोग करेंगे योग
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कल योग गुरु बाबा रामदेव 40 हजार बच्चों समेत 1 लाख लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी सहित कई मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे। योग महोत्सव के लिए ब्रह्मसरोवर सज चुका है।
अधिकारियों को सुबह 4 बजे पहुंचने के दिए निर्देश
आज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फाइनल टच दिया जाएगा। डीसी नेहा सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को सुबह 4 बजे योग कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए है। लोगों के बैठने के लिए 100 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें हर सेक्टर में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है।
समारोह स्थल पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर और आसपास के एरिया में पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। ब्रह्मसरोवर पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाई गई है। शहर में अन्य जगहों पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
ब्रह्मसरोवर पर व्हीकल की एंट्री बंद, कल बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
प्रशासन ने आज से 2 दिन के लिए ब्रह्मसरोवर पर व्हीकल की एंट्री बंद कर दी है। इसके अलावा कार्यक्रम के दिन 21 जून को कुरुक्षेत्र में सभी बड़े वाहन की एंट्री बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज रात से होगी प्री मानसून की एंट्री, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें : हिसार की बेटी वायुसेना में फ्लाइंग आॅफिसर बनीं