Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत अभी अस्पताल में भर्ती, रोज हो रहा डायलिसिस

0
44
Premanand Maharaj
वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज (फाइल फोटो)।

Premanand Maharaj Health Update, (आज समाज), लखनऊ: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। हर रोज उनका डायलिसिस हो रहा है। किडनी में परेशानी के चलते दो दिन पहले उन्हें मथुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस वजह से प्रेमानंद महाराज की सुबह की दैनिक पैदल  यात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पहले हफ्ते में 5 दिन होता था डायलिसिस

प्रेमानंद जी तीन दिन से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर कहा है कि हाल ही में महाराज की किडनी संबंधी समस्या और गंभीर हो गई है और हर दिन उनके डायलिसिस की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले सप्ताह में सिर्फ 5 दिन महाराज डायलिसिस होता था।

प्रवचन और जीवन दर्शन से लाखों भक्त प्रभावित

प्रेमानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पाकर उनके भक्त चिंतित हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में महाराज के दर्शनार्थ उनके भक्त रमण रेती स्थित काली कुंज आश्रम में पहुंचते हैं। केली कुंज आश्रम ने भक्तों से महाराज के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। बता दें कि प्रेमानंद जी के प्रवचन और जीवन दर्शन ने लाखों भक्तों को प्रभावित किया है।

प्रमुख त्योहारों में झलक पाने के लिए पहुंचते हैं लाखों भक्त

प्रेमानंद महाराज जब पूरी तरह स्वस्थ होते थे तो वह श्री कृष्ण शरणम सोसाइटी से काली कुंज आश्रम तक करीब 2 किमी की यात्रा पैदल करते हैं। हजारों भक्त उनकी झलक पाने के लिए इस मार्ग पर उनका इंतजार करते हैं। आश्रम के मुताबिक कई बार हफ्ते में महाराज के पैदल यात्रा वाले मार्ग पर उनके दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 20,000 से ज्यादा हो जाती थी। मुख्य त्योहारों में तो कई दफा महाराज के दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या 3 लाख अधिक हो जाती है।

सेहत में सुधार के बाद फिर शुरू होगी यात्रा : आश्रम

आध्यात्मिक गुरु के प्रवचनों ने युवाओं के आध्यात्मिक जीवन को नया दृष्टिकोण देने के साथ ही उनकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। आश्रम का कहना है कि महाराज की सेहत में सुधार होने के बाद उनकी पैदल यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। महाराज के भक्त राधा रानी से उनके जल्द स्वस्थ ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि उनकी दुआएं महाराज जी के साथ हैं। हर भक्त चाहता है कि महाराज जल्द से जल्द ठीक हों।

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj के भक्तों के लिए खुशखबरी! फिर से शुरू हुई पदयात्रा, जानें क्यों लगी थी रोक