Harayan Weather Update: आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना

0
159
Harayan Weather Update: आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना
Harayan Weather Update: आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना

प्रदेश के अधिकतम तापमान में आई 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल शामिल है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 13 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बरसात होने की संभावना है। वहीं 14 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों में चल सकती है तेज हवाएं

हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 14 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

सिरसा में बारिश के साल गिरे ओले

इससे पहले रविवार दोपहर बाद जींद, सिरसा, भिवानी, कैथल, झज्जर और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। सिरसा की तारा बाबा की कुटिया में तो ओले भी गिरे। फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज आंधी चली, जिसमें हांसपुर रोड पर करीब 10 पेड़ गिर गए। यहां पर काफी देर तक रास्ता भी बाधित रहा। रेवाड़ी, करनाल, चरखी दादरी, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ रहा। वहीं, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और पानीपत में तेज हवाएं चलीं।