Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश की संभावना

0
86
Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश की संभावना

अब तक प्रदेश में 48 फीसदी ज्यादा हो चुकी बारिश
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 18 जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। जिन जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, और रोहतक शामिल है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा।

सीएम ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा

इससे पहले रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में बारिश हुई। हरियाणा के कई जिलों में इस समय बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सीएम नायब सैनी ने रविवार दोपहर बाद अंबाला, जींद, फतेहाबाद, हिसार जिलों में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और जल्द पानी निकासी करवाने के निर्देश दिए।

सिरसा में हुई सबसे कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 7 सितंबर तक हरियाणा में 48 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1069 एमएम दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 331.2 एमएम हुई है। प्रदेश में अंबाला और पंचकूला ही ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

कल पूरे हरियाणा में बारिश के आसार

9 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। जींद, रोहतक, फरीदाबाद और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं है।

10 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

10 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है। इन जिलों के अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।