Punjab News Update : मदद के साथ सियासी निशाना भी साध रहे राजनीतिक दल

0
60
Punjab News Update : मदद के साथ सियासी निशाना भी साध रहे राजनीतिक दल
Punjab News Update : मदद के साथ सियासी निशाना भी साध रहे राजनीतिक दल

सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता कर चुके है बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बाढ़ के बहाने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बढ़त हासिल करने पर सभी की नजर

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। वर्तमान में पंजाब के लोग बाढ़ की तबाही का सामना कर रहे हैं। बाढ़ से लाखों एकड़ फसल व भूमि बर्बाद हो गई और हजारों लोगों के घर गिर गए हैं। इस मुश्किल दौर में अनगिनत हाथ पंजाब की मदद के लिए आगे बड़े हैं। पंजाब में बाढ़ से घिरे लोगों तक बेशक राजनीतिक पार्टियों के लोग भी पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने लोगों की मदद के साथ सियासी निशाना ज्यादा साधा है।

पीएम से लेकर राहुल तक आए पंजाब

बेशक पंजाब अभी बाढ़ की तबाही से उभर रहा हो लेकिन सूबे में राजनेताओं के दौरे अपने उफान पर है। जहां देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा या तो वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब का दौरा किया था। इनके बाद हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की।

दरअसल राजनीतिक दलों की नजर सूबे में वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव पर है। भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को दौरे पर भेजा है। 20 सितंबर तक यह दौरा जारी रहेगा। किसान आंदोलन के बाद भाजपा पंजाब में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे की घोषणा

इसी तरह बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की है। विधानसभा चुनाव में आप वर्ष 2022 वाला प्रदर्शन दोहाराना चाहती है, जिसके लिए संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर संभव मदद पहुंचाने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनको सहायता भी प्रदान की। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और वो भी मदद पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं। कांग्रेस व अकाली दल के लिए भी विधानसभा चुनाव अहम हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : किसानों की उपज की होगी पूरी खरीद : कटारूचक्क